देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड की नाबालिग बेटियों को लेकर कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने एसपी सिटी कार्यालय परिस में धरना प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हल्द्वानी की घटना के विरोध में एनएसयूआई ने एबीवीपी के खिलाफ किया प्रदर्शननिष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग शनिवार को दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और साक्ष्य मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।पीड़िताओं की सुरक्षा और अन्य मामलों की जांच अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि नाबालिग बेटियों के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने व...