देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: कलियर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी रुपिन निवासी आमखेड़ी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को नाबालिग की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की। 21 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को खेलड़ी तिराहे से पकड़ा गया। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...