देहरादून, जुलाई 31 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र और आसरा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित रंगकर्मी एवं लेखिका त्रिपुरारी शर्मा की स्मृति को समर्पित नाटक एक लड़की की कहानी और राजस्थान की पारंपरिक धागे वाली कठपुतली कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।आसरा ट्रस्ट के बच्चों ने नाटक के माध्यम से लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव और लैंगिक असमानता को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। लोक कलाकार रामलाल भट्ट ने अमर सिंह राठौड़ की लोककथा पर आधारित कठपुतली प्रदर्शन से राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति से परिचित कराया। यह भी पढ़ें- Nainital News: 'मिसिंग राजधानी' के जरिए राज्य आंदोलन का दर्द बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बीके ज...