देहरादून, नवम्बर 17 -- Dehradun News: पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी), घुड़दौड़ी में एलारा कैपिटल ग्रुप के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज भट्ट ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया। वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राज भट्ट ने वर्ष 2002 में एलारा कैपिटल की स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में समूह निवेश बैंकिंग, फंड जुटाने, कॉर्पोरेट परामर्श, विलय एवं अधिग्रहण तथा पूंजी बाजार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, क्षमता ...