Dehradun News: नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती की मांग
देहरादून, जुलाई 2 -- Dehradun News: देहरादून। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने परिवहन आयुक्त और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर व्यावसायिक वाहन चालकों की केवल शराब ही नहीं, बल्कि चरस, गांजा, अफीम व अन्य मादक पदार्थों के सेवन की भी वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संदिग्ध चालकों के रक्त या अन्य परीक्षण कराए जाएं तथा दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.