Dehradun News: नशे में कार दौड़ाना पड़ा भारी, सीपीयू ने चालक को दबोचा
देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: रुड़की। सीपीयू ने गुरुवार देर शाम गणेशपुर पुल के पास चेकिंग अभियान के दौरान नशे की हालत में कार चला रहे एक युवक को पकड़ लिया। एल्कोमीटर से जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। सीपीयू के दरोगा विश्वंभर उनियाल ने बताया कि गोविंद निवासी आसफनगर, रुड़की को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत उसका चालान कर दिया। जबकि उसकी कार को सीज कर दिया गया। सीपीयू ने लोगों से नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.