Dehradun News: नशे के लिए दो महिलाओं के पर्स और मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 27 -- Dehradun News: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं के पर्स और मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों वारदातों को अंजाम दिया। इससे पहले भी आरोपी जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि 26 सितंबर की शाम कैलाशपुर और गंगा विहार में स्कूटी सवार एक युवक ने पैदल जा रही दो अलग-अलग महिलाओं से झपट्टा मारकर मोबाइल और पर्स छीन लिए थे। दोनों मामलों में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रविवार को पटेलनगर से 25 वर्षीय अमन सती निवासी हरभजवाला, पटेलनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दो मोबाइल फोन, 6700 रुपये नकद, आधार कार्ड, पेन कार्ड और घटनाओं में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई। आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.