देहरादून, सितम्बर 29 -- Dehradun News: प्रेमनगर थाना पुलिस ने नशे की लत पूरी करने के लिए दुपहिया चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से हाल में चोरी हुए दो दुपहिया बरामद किए गए हैं। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि हाल में प्रेमनगर थाना क्षेत्र से दो दुपहिया वाहन चोरी के केस दर्ज किए गए। सोमवार रात चेकिंग के दौरान विश्रांति पुल के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन राजपूत 19 वर्ष निवासी श्यामपुर, प्रेमनगर, पवन सिंह रावत 32 वर्ष, मूल निवासी वड्डा, पिथौरागढ़ हाल निवासी श्यामपुर, सागर पाल 27 वर्ष निवासी शिवपुरी कॉलोनी और मनप्रीत 24 वर्ष, निवासी विंग एक जनरल विंग, प्रेमनगर के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे चोरी किए गए दोनों दुपहिया वाहन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा कि ...