Dehradun News: नशे की लत को वाहन चोरी करने वालों से छह दुपहिया बरामद
देहरादून, जुलाई 26 -- Dehradun News: प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो वाहन चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के छह दुपिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की इन वारदातों को अंजाम देते हैं। पकड़े गए दोनों युवक नशे के आदी हैं और अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। वे चोरी किए गए वाहनों को राज्य से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि बीते 25 जुलाई को ओम अग्रवाल ने प्रेमनगर कोतवाली में बिधौली से अपनी स्कूटी चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चेकिंग करते हुए पुलिस टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र से दो संदिग्धों को ओम की चोरी की गई स्कूटी के साथ दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.