देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर तीन महीने के लिए सुद्धोवाला भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर पुलिस लगातार ऐसे तस्करों को चिह्नित कर रही है, जो बार-बार नशा तस्करी में लिप्त हैं। पुलिस के अनुसार मकान नंबर 338, ब्रह्मपुरी, पटेलनगर निवासी 30 वर्षीय नितिन उर्फ नाटू आदतन नशा तस्कर है। उसके लगातार अपराध में सक्रिय रहने पर शासन के गृह अनुभाग ने बीते चार मई को उस पर पिट एनडीपीएस एक्ट लगाते हुए तीन महीने जेल में रखने का आदेश दिया था। आदेश जारी होने के बाद से ही आरोपी पुलिस से छिपता फिर रहा था। सोमवार को पटेलनगर पुलिस ने आरोपी को बाईपास रोड स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को जेल में दाखिल क...