Dehradun News: नशा तस्करी में महिला समेत तीन गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 29 -- Dehradun News: देहरादून। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पहली कार्रवाई में रायपुर थाना पुलिस ने गुरुद्वारा रोड के पास चेकिंग के दौरान सपेरा बस्ती निवासी मंगलु (24) को 15.52 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। वह हरिद्वार से सस्ते दाम में स्मैक लाकर दून के नशेड़ियों को महंगे में बेचता था। दूसरी कार्रवाई में पटेलनगर पुलिस ने डालनवाला निवासी शुभम चौहान उर्फ पिंकू (34) को 9.43 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, तीसरी कार्रवाई में डोईवाला पुलिस ने केशवपुरी बस्ती के पास से किरन (26) को 9.80 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.