देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता नशे के खिलाफ जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर 1800 धावकों ने देहरादून हाफ मैराथन में भाग लिया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से हुई मैराथन में 21, 10 और पांच किलोमीटर की श्रेणियां रखी गईं।पांच किलोमीटर ओपन वर्ग में पुरुषों में आयुष शर्मा और महिलाओं में जैशिखा रावत ने पहला स्थान हासिल किया। 10 किलोमीटर दौड़ के अंडर-18 वर्ग में जयंत रावत और सौम्या पाल, 19 से 40 वर्ष वर्ग में बलदेव सिंह और स्वाति सजवाण विजेता रहे। 41 से 50 वर्ष वर्ग में मनोज पोखरियाल और अल्का जगदीश, 51 से 60 वर्ष वर्ग में पदम सिंह और सीमा भाटिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- आदि कैलाश से देशभर में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश, 23 राज्यों के 1100 धावक बने अभियान का हिस्सा 61 से 70 वर्ष वर...