Dehradun News: नवरात्र पर साइकिल राइड निकालकर साइक्लिंग लेन बनाने की मांग उठाई
देहरादून, अक्टूबर 11 -- Dehradun News: देहरादून। प्रथम नवरात्र पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने रविवार को प्रेमनगर से साईं मंदिर तक साइकिल राइड निकाली। इसके माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, नशामुक्त देहरादून और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। राइड का नेतृत्व कम्युनिटी लीडर्स जयन्ती प्रसाद गौड़ और सुरिंदर सिंह ने किया। सुबह पांच बजे प्रेमनगर से शुरू हुई राइड बल्लूपुर, घंटाघर, पैसिफिक मॉल और मसूरी डायवर्जन होते हुए साईं मंदिर पहुंची। यहां साइकिल सवारों ने उत्तराखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही देहरादून में साइकिल चालकों की सुरक्षा के लिए अलग साइक्लिंग लेन बनाने की मांग उठाई।क्लब अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने कहा कि साइकिल चलाते समय हेलमेट, रिफ्लेक्टर और हल्के रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना जरूरी है। क्लब नियमित राइड के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.