Dehradun News: नवरात्र के षष्टम दिन हुई मां कात्यायनी देवी की पूजा
देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को मां भगवती के षष्टम स्वरूप मां कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना की गई। सांय काल में रवि म्यूजिकल ग्रुप ने भजन संध्या में माता की भेंटों से रंग जमा दिया।किसने सजाया भवन बड़ा प्यारा लगे.., तू कितनी भोली है तू कितनी प्यारी है मां.., मैं बालक तू माता शेरावाली..जैसे भजनों पर सभी भक्त खड़े होकर थिरकने लगे। अंत में नवरात्रि पढ़े गए और सभी को पंचमेवा का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने मां चिंतपूर्णी जी के भव्य स्वरूप के दर्शन किए। उपरोक्त स्वरूप के लिए दिव्यम गोयल, अर्णव कंसल, कान्हा मित्तल, अध्ययन गुप्ता, कार्तिक कंसल, अभिनव नौटियाल, वत्सल शर्मा, शुभम अग्रवाल आदि युवा सेवादारों ने अपनी सेवा दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.