देहरादून, सितम्बर 30 -- Dehradun News: देहरादून। स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून के छात्र-छात्राओं ने बीएससी नर्सिंग इंटर्नशिप के दौरान 13,150 प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने इंटर्नशिप शुरू होने से पहले स्टाइपेंड संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट में रखने और स्पष्ट शासनादेश जारी करने की मांग की। मंत्री गणेश जोशी ने छात्रों की बात सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांग को उनकी ओर से आगे संबंधित स्तर पर रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- नर्सिंग स्टाइपेंड को लेकर छात्रों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...