देहरादून, सितम्बर 22 -- Dehradun News: नर्सिंग और पैरामेडिकल इंटर्न को जल्द स्टाइपेंड मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के सभी संबंधित कॉलेजों से प्रस्ताव मिलने के बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने स्टाइपेंड की व्यवस्था के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन स्तर पर इस पर सकारात्मक मंथन चल रहा है। वहीं, अस्पतालों में हड़ताल या प्रदर्शन कर मरीजों को परेशानी होने पर इंटर्न के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ऐसे छात्रों को तीन माह तक निष्कासित किया जा सकता है। स्टाइपेंड की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेशभर के पैरामेडिकल इंटर्न हड़ताल पर रहे। दून अस्पताल में इंटर्न सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए। इससे लैब और एक्सरे सेवाओं में मरीजों की लंबी लाइनें लग गईं। अस्पताल प्रबंधन ने इंटर्न को वहां से हटाकर व्यवस्था बहाल की। प्राचार्य डॉ. गीता जैन के निर्...