देहरादून, नवम्बर 2 -- Dehradun News: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता का आरोप है कि ननद की शादी के लिए एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसकी जान चली गई। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। मूल रूप से साधन, अछनेरा, जिला आगरा (यूपी) निवासी महेश ने नेहरू कॉलोनी थाने में रविवार को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री रचना की शादी 22 अप्रैल 2024 को नेहरू कॉलोनी निवासी संजय के की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रचना को प्रताड़ित करने लगा था। क्रूरता की हद पार करते हुए एक बार आरोपी पति ने गर्म प्रेस...