Dehradun News: नगर पालिका पौड़ी के तीन नामित सभासदों ने ली शपथ
देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: पौड़ी। नगर पालिका परिषद पौड़ी के तीन नवीन नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, हेमलता भट्ट व सुभाष कुमार को नगर पालिका परिषद पौड़ी में नामित सभासद के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने तीनों नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से नगर पालिका क्षेत्र के विकास को नई गति दी जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद नव-नामित सभासदों ने पालिका के विकास, जनसेवा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान पालिका बोर्ड के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.