Dehradun News: नगर निगम में 5 मृतक आश्रितों को मिले नियुक्ति पत्र
देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम देहरादून में शनिवार को मृतक आश्रित कोटे के तहत पांच अस्थायी पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और मिठाई का डिब्बा देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निगम अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी। इस मौके पर नगर निगम के उप नगर आयुक्त तनवीर मरवाह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम के अध्यक्ष सोनू खैरवाल तथा यूनियन के सचिव धीरज भारती मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.