देहरादून, अगस्त 12 -- Dehradun News: देहरादून। डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम अब डीजल आधारित फॉगिंग के बजाय पानी वाली फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार से नगर निगम में पानी वाली फॉगिंग मशीन का डेमो कराया जाएगा। मशीन के प्रदर्शन और परिणामों का आकलन करने के बाद इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किसी एक वार्ड में चलाया जाएगा। परिणाम संतोषजनक रहने पर शहर के अन्य वार्डों में भी नई तकनीक से फॉगिंग कराने की योजना बनाई जाएगी। पानी आधारित इस तकनीक से प्रदूषण कम होने के साथ धुएं से होने वाली परेशानी भी कम होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...