देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम की ओर से मंगलवार को नकरौंदा स्थित आरडब्ल्यूए परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने लोगों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के बीच पेड़ पौधे शहर का संतुलन बनाए रखने, तापमान नियंत्रित करने और वायु गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। नगर निगम ने क्षेत्रवासियों से घरों, आवासीय परिसरों और खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए स्वच्छ देहरादून हरित देहरादून अभियान में सहभागिता का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नकरौंदा में आरडब्ल्यूए प...