Dehradun News: नई टिहरी में 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: नई टिहरी। आपरेशन प्रहार के तहत हिंडोलाखाल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एक्साईज एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की है। पुलिस की मीडीया सेल के अनुसार आरोपी दर्शन लाल (46) पुत्र ऋषिराम रतूड़ी, निवासी ग्राम नवाकोट, जाखणीधार, जनपद टिहरी गढ़वाल से तलाशी के दौरान कब्जे से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना हिन्डोलाखाल में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने वालों में प्रकाश चंद्र और सुर्यप्रकाश आदि पुलिस कार्मिक शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.