देहरादून, अगस्त 12 -- Dehradun News: नई टिहरी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य व दिव्य रूप से आयोजित किए जाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने स्वयं स्वच्छता अभियान में जुटकर श्रमदान किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, जागरुकता और सजगता का संदेश दिया। बुधवार को स्वच्छता अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, श्रम विभाग, सिंचाई विभाग, वन विकास निगम, वन विभाग, दुग्ध विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों, कार्यालय परिसरों व आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त के कार्यकमों में अफसरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य: डीएम इस दौरान लंबे...