देहरादून, अगस्त 23 -- Dehradun News: नई टिहरी। टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल बौराड़ी में भाजपाईयों ने फलों का वितरण मरीजों को किया। इस मौके पर भाजपाईयों ने सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्म दिवस पर बधाईयां देते हुए दीर्घायु होने की कामना भी की। रविवार को टिहरी सांसद के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपाईयों ने जिला अस्पताल में एकत्र होकर सांसद को जन्म दिवस की बधाईयों प्रदान की। जिसके बाद सांसद के जन्म दिवस पर अस्पताल के वार्डों में मरीजों व तिमारदारों का फलों का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गोविंद रावत, जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ धीरेंद्र भंडारी, डीसीडीएफ जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पुनेठा, जिला कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पवार, मंडल महामंत्री शांति प्रसाद खंडूरी, मंडल मंत्री सर...