Dehradun News: नई टिहरी में मेडिकल स्टोर निरीक्षण में एक स्टोर सील
देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: नई टिहरी। बौराड़ी स्थित मेडिकल स्टोर्स का एसडीएम कमलेश मेहता के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मुआयना किया। औचक निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में औषधि अनुज्ञप्ति की शर्तों के अनुपालन, फार्मासिस्ट की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान एक औषधि प्रतिष्ठान में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म की औषधियों की बिक्री एवं खरीद तत्काल प्रभाव से रोकते हुए प्रतिष्ठान को सील किया गया। अन्य औषधि प्रतिष्ठानों को औषधियों के उचित भंडारण एवं कोल्ड स्टोरेज को निर्धारित मानकों के अनुरूप उचित स्थिति में बनाए रखने तथा एक्सपायरी औषधियों को विक्रय योग्य औषधियों से पृथक रखते हुए उनके नियमानुसार निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.