Dehradun News: नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज
देहरादून, अगस्त 16 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर नगर वासियों और आसपास के ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया है। नई टिहरी, बौराड़ी, भागीरथीपुरम के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि सरकार जनता को आपस में लड़ाकर मेडिकल कॉलेज निर्माण के वर्षों पुरानी मांग को अधर में लटकना चाहती है। उन्होंने कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.