देहरादून, अगस्त 31 -- Dehradun News: नई टिहरी। 16वें दिन भी सोमवार को नई टिहरी के बौराड़ी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर लगातार धरना जारी रहा। सत्याग्रही जीत राम भट्ट सहित मातृशक्ति ने बौराड़ी में धरना देते हुए मेडिकल कॉलेज को लेकर प्रदेश सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। नहीं तो आंदोलन को उग्र बनाने की चेतावनी दी। मेडिकल कालेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ आरबी गोदियाल के नेतृत्व में 16वें दिन भी निरंतर जारी रहा। 16वें दिन नई टिहरी के बौराड़ी के गणेश चौक पर लगातार धरने पर बैठे रहे सत्याग्रही जीतराम भट्ट के साथ मातृशक्ति के रूप में भगवती जखमोला, प्रर्मिला भट्ट, शीला पैन्यूली, राजेश्वर रमोला, भगवान देई तोपवाल, रामेश्वरी कठैत, सरोजनी जखमोला, अनीता कंडियाल, विद्या नेगी, सरस्वती नेगी, विजमता चौहान, राजी देवी, ममता राणा आदि...