देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: नई टिहरी। 20वें दिन भी शुक्रवार को नई टिहरी के बौराड़ी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर लगातार धरना जारी रखते हुए क्रमिक अनशन का चौथा दिन रहा। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने जन्माष्टमी मनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को भी प्रतीक स्वरूप धरने में शामिल किया। लगातार धरना दे रहे सत्याग्रही जीत राम धरना स्थल पर डटे हैं। जबकि चौथे दिन के क्रमिक अनशन पर बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, आनंद सिंह बेलवाल, खेमराज सेमवाल बैठे। जबकि सत्याग्रही के रूप में शांति प्रसाद भट्ट, प्रेम सिंह बनगांई, पवना, ज्योति प्रसाद, शालिनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 19वें दिन भी मेडिकल कालेज की स्थिति को स्पष्ट करने की मांगआगामी आंदोलन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...