देहरादून, सितम्बर 27 -- Dehradun News: नई टिहरी। एसएसपी के सख्त निर्देश पर थाना घनसाली पुलिस ने मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमे में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते 24 सितंबर को को शिकायतकर्ता मनमोहन सिंह निवासी ग्राम अखोड़ी, पट्टी हिंदाव, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल ने थाना घनसाली में तहरीर दी थी, कि गांव के जयेन्द्र एवं उसके परिजनों नेउनके भाई शूरवीर सिंह पुत्र दलवीर सिंह एवं परिजन रामचन्द्र के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई हैं। तहरीर के आधार पर थाना घनसाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुकदमें में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को एसएसपी श्वेता चौबे ने कड़े निर्देश जारी किए। जिसके चलते आरोपियों की धर-पकड़ के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्त...