देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: नई टिहरी। नरेंद्रनगर वन प्रभाग की सकलाना रेंज के अंतर्गत ग्रामसभा सिलोगी के ग्राम धारकोट में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र तिवारी सुबह के वक्त अपने घर से मनरेगा के कार्य के लिए ग्राम सिलोगी की ओर जा रहे थे। बताया गया कि घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...