देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: नई टिहरी। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत थाना छाम में पुलिस द्वारा 'रन फार अंगेस्ट ड्रग्स साईबर' जन जागरूकता कार्यक्रम किया गई। कार्यक्रम का थीम 'नशे को ना और जीवन को हां' रहा। रैली में थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नशे से दूर रहने के साथ ही साइबर ब्रांड से बचाव का भी है। कहा कि साइबर फ्राड करने वाले आपके डर को आपके विरुद्ध हथियार बनाते हैं। कुछ मामलों का हवाला देकर आपको दोषी बताते हुए कहा जाता है कि आप अपराध में फंसे हैं इसलिए आप इनके जाल में फंसकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। इस प्रकार के मामलों में आप घबराइए नहीं पुलिस से सम्पर्क करें। किसी भी अनजान व्यक्ति या अपने को बैंक अधिकारी या पुलिस का बड़ा अफसर या सरकारी अधिकारी बताने वाले को अपना ओटीपी, पिन और पासवर्ड शेयर न करें। इस...