देहरादून, सितम्बर 21 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिला स्तरीय दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 27 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्मल स्कूल चंबा में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग के क्रीड़ा मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज बनाली से बालिका वर्ग में करिश्मा, राधिका मनवाल, सलोनी, राधिका, शिवानी और पारुल, बालक वर्ग में शुभम, आयुष, सागर, गगन, राघव, राहुल, विवेक और केशव का चयन हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार से प्रिया और अंकिता, राजकीय इंटर कॉलेज छाम से अंशुमान, खुशी, बबीता, नीरज और सिद्धार्थ तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नई टिहरी से जेनब,...