Dehradun News: नई टिहरी में छड़ियारा में अगली अधिसूचना के बाद बनेगा उप प्रधान
देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: नई टिहरी। देवप्रयाग ब्लॉक की छड़ियारा मल्ला ग्राम पंचायत में उप प्रधान के लिए नामांकन नहीं होने से यह पद अगली चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद ही भरा जा सकेगा। बीडीओ महावीर सिंह के मुताबिक ब्लॉक की 105 से 104 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान चुन लिए गए है। जिनमें 10 ग्राम पंचायतों में मतदान से उपप्रधान चुने गये। इनमें आठ महिलाये शामिल है। वहीं शेष 94 पर ग्रामीणों की आपसी सहमति से निर्विरोध उप प्रधान चुन लिए गए। मतदान से उपप्रधान चुने गये में पूनम देवी-बौठ, राजुला देवी-पाली, संजना भट्ट-पुजार गांव, सविता देवी-पंचूर, विजेश्वरी देवी-महड़, रोशनी देवी-गड़ाकोट, दर्शनी देवी-भडोली, रेखा देवी-फरसोली, उत्तम सिंह-त्याड़गांव व लक्ष्मी कांत-ललथपाटों भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.