Dehradun News: नई टिहरी में आपात स्थिति में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल आपरेशन
देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: नई टिहरी। श्री देव सुमन चिकित्सालय नरेंद्रनगर में टेस्टिकुलर टॉर्शन से पीड़ित मरीज का सफल आपातकालीन ऑपरेशन कर अंडकोष को बचाने का काम डाक्टरों ने किया। मरीज को तेज अंडकोष के दर्द के साथ इमरजेंसी में लाया गया था। अल्ट्रासाउंड में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि होने के बाद तत्काल ऑपरेशन किया गया। यह जानकारी देते हुए सीएमएस अमित राय ने अवगत कराया कि मरीज को हाई ब्लड प्रेशर के साथ सीओपीडी संबंधी समस्या भी थी। इसके बावजूद चिकित्सकों की तत्परता और टीम के समन्वय से ऑपरेशन सफल रहा। मरोड़ खोलने के बाद अंडकोष में रक्त प्रवाह संतोषजनक पाया गया, जिससे उसे निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी। मरीज अब स्वस्थ एवं आरामदायक स्थिति में है और उसे छुट्टी दी जा रही है। यह उपचार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय के मार्गदर्शन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.