Dehradun News: नई टिहरी पालिका जल्द शुरू करेगा वृक्ष बेटा योजना
देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: नई टिहरी। नई टिहरी पालिका जल्द शुरू करेगा वृक्ष बेटा योजना, नगर को ग्रीन डेस्टिनेशन बनाया जाएगा । नगर पालिका परिषद नई टिहरी की ओर से जल्द ही पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. राकेश सेमवाल की स्मृति में वृक्ष बेटा योजना शुरू की जाएगी। जिसके तहत पालिका की ओर से पूरे शहरभर में 21000 हजार फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। इस योजना की अनुमानित लागत करीब 10 से 12 लाख रूपये आंकी गई है। इस योजना के तहत शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही पौधों के रोपण के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी और पौधों पर रोपने वाले के नाम की पट्टिका लगाकर संबंधित को उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.