देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को विकासखंड जौनपुर क्षेत्र के कैम्पटी स्थित 'धात्री स्वायत्त सहकारिता' का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे स्थानीय आजीविका और महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया। निरीक्षण के दौरान धात्री स्वायत्त सहकारिता के संचालक विरेन्द्र वर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि यह पहल मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत लखवाड़ बांध कैट प्लान के माध्यम से संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से सिया गांव, जेठू की काण्डी (काण्डीखाल), काण्डी, डिगोन सहित आसपास के अनेक गांवों की महिलाएं पहाड़ी दालें, पारंपरिक मसाले, विभिन्न प्रकार के अचार, झंगोरा, मंडुवा आटा, चटनियां, ब...