देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: नई टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी भदूरा के भरपूरिया गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते रविवार सायं गुलदार ने एक गाय पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने दहशत के चलते वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है। यह भी पढ़ें- कब तक ऐसे ही गुलदार के हमले से मरते रहेंगे लोग? गाय की तलाश भरपूरिया गांव निवासी हरीश सिंह पंवार की गाय चरने के लिए नौघराल क्षेत्र के आसपास गई थी। झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। देर सायं तक गाय के घर नहीं लौटने पर स्वजनों की ओर से गाय की तलाश शुरू की तो काफी खोजबीन के बाद गाय नौघराल के समीप एक गदेरे में मृत अवस्था में मिली। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कब तक ऐसे ही गुलदार के हमले से मरते रहेंगे लोग...