देहरादून, सितम्बर 16 -- Dehradun News: नई टिहरी। तहसील घनसाली के अंतर्गत ग्राम दोणी गांव के पास मंगलवार देर शाम एक बच्चा खेलते समय गदेरा में बह गया। बच्चे 7 वर्षीय आरव पुत्र अरविंद ग्राम दोणी निवासी घनसाली का रहने वाला था। बच्चे के गदेरे में बहने की सूचना परिजनों ने पुलिस में दी। मौके पर पहुंची थाना घनसाली व एसडीआरएफ घनसाली द्वारा खोज बचाव किया गया। बुधवार सुबह 8:30 बजे बच्चे का शव उक्त स्थल से एक किमी दूर नदी से बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...