देहरादून, जुलाई 12 -- Dehradun News: देहरादून। प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी में शनिवार रात भारी बारिश के कारण अस्थायी पुल बह जाने से क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। पुल के बहने से आवाजाही प्रभावित हो गई और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पास में तैयार किए गए नए पुल पर यातायात शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि अब सभी वाहनों की आवाजाही नए पुल से ही कराई जाएगी। विभाग की इस पहल से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है और आवागमन फिर से सुचारु हो गया है। यह भी पढ़ें- Meerut News: दूसरे दिन भी सुचारू नहीं हुआ बामनौली पुल पर आवागमन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...