Dehradun News: नंदा की चौकी के पास पिता-पुत्रों पर हमला
देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में सुभारती पुल, नंदा की चौकी के पास 26 जुलाई को लक्ष्मण सिंह और उनके बेटे निकेतन व चेतन पर 10-15 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि नशे में धुत मीठी बेहड़ी के इन युवकों ने पहले पीड़ित की गाड़ी में पीछे से टक्कर मारी और फिर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.