देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने शनिवार को वार्ड नंबर 94 नत्थनपुर प्रथम के नंदा एन्क्लेव बद्रीपुर में 92 लाख रुपये और वार्ड 96 नवादा स्थित मिनी मसूरी में 96 लाख रुपये से निर्मित दो नए नलकूप का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि नत्थनपुर प्रथम और नवादा वार्ड में निवासरत आबादी को पेयजल सम्बंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन दोनों नलकूपों के बनने से नन्दा देवी एन्क्लेव, पारिजात एन्क्लेव, शालीन एन्क्लेव, बगीचा, स्वास्तिक एन्क्लेव, आंशिक बद्रीपुर और मंजूघोष एन्क्लेव को सुचारू पेयजल आपूर्ति होगी। इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र वालिया, पार्षद मेहरबान सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा बिंजोला, सुरेश सेमवाल, बलवंत सिंह बिष्ट, जया नन्द, मोहन लाल डोभाल, गोविंद सिंह राणा, ...