देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: देहरादून । रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा आयोजित उत्तराखंड की ऐतिहासिक भव्य रामलीला महोत्सव-2026 के छठे दिवस को 'धर्म शक्ति दिवस' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शूर्पणखा लीला और सीता हरण का भव्य मंचन किया गया। आकाश मार्ग में पुष्पक विमान और आधुनिक लेज़र तकनीक के माध्यम से रावण-जटायु के महासंग्राम का रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किया गया। वहीं, डिजिटल लेज़र वॉल से बनी लक्ष्मण रेखा और उसे पार करने के प्रयास में रावण के स्पर्श से निकली डिजिटल चिंगारियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डिजिटल वन, कुटिया और पुष्पक विमान के प्रभावशाली संयोजन ने सीता हरण के प्रसंग को भव्य एवं जीवंत रूप प्रदान किया।धर्म यह भी पढ़ें- Delhi News: रामलीला में स...