देहरादून, नवम्बर 19 -- Dehradun News: देहरादून। श्री श्याम सुन्दर मंदिर पटेल नगर से गुरुवार सुबह कार्तिक मास की प्रभात फेरी का शुभारंभ जुगेश विज एवं दीक्षा विज ने धर्म ध्वजा की पूजा अर्चना कर किया। प्रभात फेरी मंदिर की परिक्रमा करते हुए पूर्वी पटेल, राम लीला मैदान पहुंची, जहां जगमोहन शर्मा एवं किरण शर्मा ने परिवार सहित पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। वहाँ भजन कीर्तन के बाद प्रभात फेरी पश्चिम पटेल नगर पहुंची, जहां जुगेश विज, दीक्षा विज ने प्रभात फेरी का आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। भजन गायकों तेजेंद्र हरजाई, भूपेन्द्र चड्ढा, गौरव कोहली, गोविंद मोहन, प्रेम भाटिया, सुरेंद्र बागला, गोपी, मीना कोहली, कृष्ण कोहली, चंद्र मोहन आनंद ने भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। आरती अरदास एवं सामूहिक प्रार्थना के बाद भंडारा वित...