Dehradun News: धर्मा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी पहुंचे विश्वविद्यालय
देहरादून, अक्टूबर 18 -- Dehradun News: धर्मा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी रविवार को शैक्षिक भ्रमण और भविष्य मार्गदर्शन के लिए स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जॉलीग्रांट पहुंचे। विद्यार्थियों ने सूक्ष्मजीव विज्ञान, औषधि विज्ञान, जीव विज्ञान, जैव रसायन, रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाओं और होटल प्रबंधन विभाग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली और उनके उपयोग की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को दृश्य प्रभाव तकनीक और भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से इसके बढ़ते उपयोग के बारे में भी बताया गया। उन्हें चलचित्र, सजीव चित्रण और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में इस तकनीक की उपयोगिता समझाई गई। भ्रमण में शिक्षिकाएं ज्योति रयाल और रुचि पुरोहित, शिक्षक मनीष नेगी, आशुतोष आदि मौजूद रहे। विद्यालय की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.