देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर कांग्रेस कमेटी ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया है। शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक धर्मपुर क्षेत्र में आहूत हुई।बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगभग 57 हजार मतदाताओं के वोट कटने की बात सामने आई है, जिससे क्षेत्र में कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान भी हुआ है।कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं। निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि किसी भी पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार प्रभावित न हो। कहा कि एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध औ...