देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: धनौरी। धनौरी में चोरों का आतंक लगातार जारी है। देर रात चोरों ने एक हार्डवेयर की दुकान को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार में सेंधमारी कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...