Dehradun News: द आर्यन स्कूल में अथर्वा सदन ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: देहरादून। द आर्यन स्कूल में वार्षिक इंटर-हाउस संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अथर्वा, रिग, सामा और यजुर सदन के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अथर्वा सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। यजुर सदन दूसरे और सामा सदन तीसरे स्थान पर रहा। संगीत प्रतियोगिता में यजुर सदन प्रथम, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में अथर्वा सदन प्रथम रहा। प्रिंसिपल बी. दासगुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना का विकास करती हैं। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.