देहरादून, सितम्बर 5 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।द्रोण वाटिका कॉलोनी ग्राउंड में कृष्ण चेतना मंच और द्रोण वाटिका सोसायटी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। परिसर को फूलों, रोशनी और कृष्णमय सजावट से सजाया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास और रायपुर विधायक उमेश शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त आलोक पांडे और भजन गायक परसुराम ने कार्यक्रम में शिरकत की। श्रीकृष्ण की भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नित्यांगन अकादमी के बच्चों ने कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला कीर्तन मंडलियों ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- अखिल गढ़वाल सभा में श्रद्धा और उल्ला...