Dehradun News: द्रोणपुरी में 98 लाख की लागत वाले नलकूप का हुआ भूमि पूजन
देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विधायक सविता कपूर ने शुक्रवार को वार्ड 41 द्रोणपुरी के संगम विहार में 98 लाख रुपये की लागत से नलकूप एवं पंप हाउस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इय ट्यूबवेल के निर्माण से लगभग 500 परिवारों को लाभ मिलेगा।इस अवसर पर विधायक ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से पेयजल की समस्याएं बढ़ती जा रही थी। अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। इस नलकूप के लगने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी। खासकर गर्मियों में स्थानीय निवासियों की पेयजल समस्या का समाधान होगा। सविता कपूर ने बताया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जिस कार्य का शिलान्यास करती है उसका लोकार्पण भी करती है। यही वजह है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में उनकी विधानसभा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.