देहरादून, सितम्बर 26 -- Dehradun News: लक्सर। कोतवाली लक्सर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें समय रहते पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...